Bal Diwas 2022 Par Bhashan in Hindi

बाल दिवस 2022 हिंदी भाषण – Bal Diwas 2022 Par Bhashan in Hindi (Children’s Day Speech in Hindi)

Bal Diwas 2022 Par Bhashan in Hindi

आज के आर्टिकल में हम बाल दिवस 2022 हिंदी भाषण कैसे करें इस विषय में जानकारी लेने वाले हैं।

Children’s Day 2022 Hindi: हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर यह दिन पंडित नेहरू इनका जन्म दिवस है। पंडित नेहरू को छोटे बच्चों से काफी लगाव था उन्हें छोटे बच्चे काफी पसंद थे बच्चों को भी जवाहरलाल नेहरू काफी पसंद थे इसीलिए वह उन्हें चाचा कहकर बुलाते थे। इसीलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जवाहरलाल नेहरु कहते थे कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य है और इनका देश के विकास में बहुत ही अमूल्य योगदान होने वाला है” इसीलिए इनकी शिक्षा और कल्याण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हर साल बाल दिवस पर विद्यालयों में कॉलेज में डिबेट देखे जाते हैं। जो भी विद्यार्थी अच्छे से भाषण करता है या अपने विचार खुलकर कहता है उन्हें बालदिन पर पारितोषिक दिया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि बाल दिवस 2022 भाषण की शुरुआत कैसे करें

आदरणीय
प्राध्यापक, शिक्षक और मेरे प्यारे साथियों…

आज हम यहां पर बाल दिवस मनाने के लिए यहां पर इकट्ठा आए हैं। आपको बता दूं कि हर साल हम 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं। यह दिन भारत के स्वतंत्र सेनानी और भारत के पहले पंतप्रधान पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है। पंडित जी को छोटे बच्चों से काफी लगाव था और छोटे बच्चे भी उन्हें काफी पसंद करते थे। वह उन्हें ‘चाचा’ कहकर बुलाते थे इसीलिए हर साल 14 नवंबर को उनके समानार्थ बाल दिवस मनाया जाता है।

पंडित जी कहते थे कि “आज के बच्चे हमारे भारत के भविष्य हैं” इसीलिए इन के कल्याण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

भारत को आजादी मिलने के बाद भारत सरकार ने बच्चों के लिए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सारी चीजों पर विशेष योजनाएं बनाई लेकिन आज भी कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें इन योजनाओं का फायदा नहीं मिला।

बालदिन तब तो पूरी तरह से सफल नहीं हो सकता जब तक भारत में रहने वाले हर एक बच्चे को उसका मौलिक अधिकार नहीं मिल जाता।

बाल शोषण और बाल मजदूरी पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए और बाल कल्याण के लिए चल रही सभी योजना का लाभ हर एक बच्चे तक पूछना चाहिए। बाल दिवस के इस अवसर पर हम सबको मिलकर बाल अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने चाहिए। तभी हमारा भारत देश एक महान देश कहलाएगा।

बाल दिवस पर मेरे विचार सुनने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

जय हिंद, जय भारत

Bal Diwas 2022 Par Bhashan in Hindi